गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

4 जून को भाजपा होगी 400 पार, साइकिल हो गयी है पंचर

बहराइच : केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि 04 जून को भाजपा 400 के पार जायेगी। अब साइकिल पंचर हो गयी है और हाथी बूढ़ा हो चला है। यहां बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में कारीकोट मैदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चार जून को भाजपा 400 पार जा रही है, साइकिल पंचर हो गयी है और हाथी बूढ़ा हो चला है। उपमुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधायक सरोज सोनकर, प्रत्याशी आनंद गौड़, पिंटू मौर्य और अभिषेक मौर्य ने स किया।इसके बाद भगवान बुद्ध की स्मृति चिन्ह दी गई।
उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब जनता, किसान और व्यापारी भाजपा के साथ है। भाजपा ने सभी वर्ग को साथ लेकर काम किया है। ऐसे में भाजपा ने बहराइच सुरक्षित सीट से युवा और पढ़े लिखे डॉक्टर आनंद गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। सभी लोग भारी मतों से उन्हें सांसद बनाएं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास किया है और फिर विकास ही करेगी। भाजपा की ही सरकार जनता बनवाएगी। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व कांग्रेस के नेता प्रमोद कृष्णम के द्वारा दिए गए बयान के बारे में कहा कि कांग्रेस की सरकार फिलहाल आने वाली नहीं है। अगर आ भी गई तो वह राम मंदिर और धारा 370 पर कुछ नहीं कर सकती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही चाहती है कि राम मंदिर के स्थान पर संग्रहालय बने, लेकिन यह सनातन समाज की एकजुटता का संदेश है कि अयोध्या में राम लला विराजमान हुए हैं। सभा के बाद उन्होंने भीड़ का अभिवादन किया और जनता से मिलते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *