गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात के 25 हजार मतदान केंद्रों से की जाएगी लाइव वेबकास्टिंग

गांधीनगर : गुजरात के 25 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों से मंगलवार को लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्य के 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। राज्य के कुल 50,788 मतदान केंद्रों में से 25,000 से अधिक मतदान केंद्रों का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा। सात मई को सुबह 0530 बजे से मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की लगातार निगरानी की जाएगी।
गुजरात की चुनावी प्रणाली मतदान प्रक्रिया को न्यायी और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरी तरह सुसज्जित है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। राज्य स्तर पर निगरानी कक्ष के अतिरिक्त सभी जिलों में जिला स्तर पर भी एक निगरानी कक्ष संचालित होगा। जिला स्तरीय निगरानी कक्ष में उस जिले के मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग कर निगरानी की जायेगी। जिला एवं राज्य स्तर के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी वेब कास्टिंग की निगरानी की जायेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, गांधीनगर के कार्यालय द्वारा विद्या समीक्षा केंद्र, सेक्टर-19, गांधीनगर में एक राज्य स्तरीय निगरानी कक्ष चालू किया गया है। जहां से सभी 25 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस निगरानी कक्ष में लगभग 90 कर्मचारी/अधिकारी सात मई को सुबह 0530 बजे से मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की लगातार निगरानी करेंगे इस राज्य स्तरीय निगरानी कक्ष से सात उच्च अधिकारी वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *