सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनपुर गांव में सोमवार शाम को दो किशोरों की नदी के पानी में डूबने से मौत हो गई है। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों किशोरों के शव को पानी से बाहर निकाला। बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नैनपुर गांव में रहने वाले तीन बच्चे पास के ही रेड नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे अचानक गहरे पानी में पहुंच गए और डूब गए। वहीं तीसरे बच्चे ने किसी तरह पानी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उसने तत्काल गांव वालों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में सूचना दी। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। मृतक बच्चों के नाम रितिक (9) और नमन (10 साल) हैं। दोनों नैनपुर गांव के ही रहने वाले थे। सूचना पर डीडीआरएफ की टीम ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला।
छत्तीसगढ़ में दो किशोरों की डूबने से मौत
