गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

त्रिपुरा के कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश रद्द

अगरतला : त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार को इस साल सरकारी और निजी कॉलेजों में निर्धारित ग्रीष्मावकाश रद्द किये जाने की घोषणा की। उच्च शिक्षा निदेशक एनसी शर्मा की ओर से जारी बयान के मुताबिक छात्रों के हित में विभाग के नियंत्रण में सामान्य डिग्री कॉलेजों, व्यावसायिक कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश वापस ले लिया गया है, जो नौ मई से से तीन जून तक निर्धारित किया गया था।
बयान में कहा गया है कि राज्य में चुनाव प्रक्रिया के कारण कॉलेजों और स्कूलों की कक्षाएं बाधित हुई और उसके बाद राज्य में मौसम ने अपना रूख बदला और लू की स्थिति के कारण यहां यह फैसला लिया गया था। स्कूल और कॉलेजों दोनों में एक महीने से अधिक समय तक कामकाज बुरी तरह बाधित रहा।
श्री शर्मा ने कहा कि स्कूलों में कक्षाएं छमाही परीक्षा से पहले प्रबंधित की जायेंगी लेकिन कॉलेजों में अध्ययन का प्रबंधन नहीं किया जा सकता क्योंकि सेमेस्टर परीक्षाएं विश्वविद्यालय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व निर्धारित हैं, इसलिए कॉलेजों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला लिया गया। आगामी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिये कॉलेज खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में काम करने वाले संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को 26 दिनों की अर्जित छुट्टी मिलेगी क्योंकि कॉलेज खुले रहेंगे और कक्षाएं गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *