गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा वाले जानबूझ कर गर्मी में कराते हैं चुनाव

मैनपुरी : अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर जनता को परेशान करने के लिये जानबूझ कर आम चुनाव भीषण गर्मी में कराये जा रहे हैं। अभिनव आदर्श मतदान केंद्र पर पत्नी एवं प्रत्याशी डिंपल यादव,बेटी अदिति यादव के साथ वोट डालने के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाले लोगों को परेशान करने के लिए भीषण गर्मी में चुनाव कराते हैं। यह चुनाव एक महीने पहले भी हो सकते थे,हालांकि भाजपा इस पर बोलेगी कि यह चुनाव आयोग का काम है।”
उन्होने कहा कि आरक्षण के नाम पर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है।संविधान की रक्षा के इंडिया गठबंधन के समर्थन में जनता है और भाजपा 400 पार का नारा भूल गयी है। भाजपा की बहुत बड़ी हार होने जा रही है मगर भाजपा से सावधान रहने की जरुरत है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हाईप्रोफाइल मैनपुरी लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 58 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयाेग कर लिया था।
मैनपुरी जिले की चार और इटावा जिले की एक विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। करहल विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ। आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने भी इसी मतदान पर मतदान किया। सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोंट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है।
डिम्पल यादव ने सैफई में मत देने के बाद मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । करहल के आजाद हिंद इंटर कालेज में गड़बड़ी की शिकायत पर डिम्पल यादव और बीजेपी के जयवीर सिंह मौके पर पँहुचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *