गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डिवाइडर से टकरायी तेज रफ्तार कार, दो की मौत, दो घायल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिला के तोरवा थाना क्षेत्र में सड़क हादे में दो लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक है। घायलों को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार देवरी खुर्द के रहने वाले राजेंद्र सिंह, भागीरथी यादव दो अन्य दोस्तों के साथ कार से गत करीब 12 बजे शहर से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने डिवाइडर से टकरा गयी।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद कार की बॉडी को काटकर युवकों को बाहर निकाला गया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और दो अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *