भोपाल : मोहन यादव ने गरीबी समाप्त करने संबंधित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्हें घेरते हुए आज कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार में पीछे से सरकार चलाने वाली सोनिया गांधी भी गरीबी नहीं दूर कर पाईं।
डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस कह रही है कि उनकी सरकार आएगी तो गरीबी मिटा देंगे। मनमोहन सिंह की सरकार में सोनिया गांधी ने पीछे से सरकार चलायी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सरकारें चलायी लेकिन गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब ये ‘बाबू साहब’ कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे।
श्री गांधी अपनी पिछली कई सभाओं में देश से गरीबी दूर करने संबंधित बयान दे चुके हैं। दो दिन पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के खरगोन में भी एक सभा में यही कहा था कि कांग्रेस की सरकार आते ही गरीबी दूर कर दी जाएगी और गरीबी रेखा से नीचे के सभी परिवारों की एक महिला के खाते में साल के एक लाख रुपए तब तक जमा किए जाएंगे, जब तक वो परिवार बीपीएल से बाहर नहीं आ जाता।
गांधी परिवार से कोई गरीबी दूर नहीं कर पाया
