गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांचों आरोपी गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शहडोल जिले के कल्याणपुर में दो दिन पूर्व घटित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी पाँचो आरोपियों को कल रात उमरिया जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एश्वर्यनिधि गुप्ता, साहिल कुरैशी, कैलाश पनिका, मो शमीम और मोहम्मद अफजल अन्सारी को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी। पांच युवकों ने उसे जंगल ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *