गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुत्र ने की माता-पिता की हत्या

बारां : राजस्थान में बारां शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाकोड़ा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने माता- पिता पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र स्वयं कोतवाली थाने पहुंचा और वारदात को अंजाम देने की सूचना दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जमीन संबंधी विवाद में पुत्र ने मां-बाप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचकर समर्पण कर दिया। हत्या से पहले उसने मां-बाप के साथ जमकर मारपीट भी की थी।
जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति प्रेम बिहारी गौतम और उनकी पत्नी देवकी बाई की हत्या हुई है। हत्या का आरोप पुत्र गजेन्द्र गौतम पर है। बताया गया है कि मंगलवार देर रात को गजेंद्र ने पहले माता-पिता से मारपीट की, फिर हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। उसके बाद उसने थाने में जाकर समर्पण किया। पुलिस ने आरोपी गजेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
पुलिस के अनुसार मृतक के दो पुत्र हैं, इनमें से बड़ा बेटा गजेंद्र है, जिसके साथ ही बुजुर्ग दंपति रहते थे। छोटा पुत्र भी बारां शहर में ही अलग मकान में रहता है। आरोपी का पिता से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार शाम तक आरोपी की पत्नी और बच्चे भी घर पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *