गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने बुधवार को ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस दल को अवैध शराब, हथियारों और हेरोइन, टेबलेट और पाउडर जैसी दवाओं की तस्करी में शामिल एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शहर के भीतर चल रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से नष्ट कर दिया।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि गिरफ्तार किये गये तस्करों की पहचान वरिंदर कुमार, जतिंदर कुमार और रोहित कुमार , सभी निवासी भारगो कैंप जालंधर, के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन भी बरामद की है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि वरिंदर के खिलाफ छह और रोहित कुमार के खिलाफ पांच प्राथमिकी पहले से ही लंबित हैं। उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि वे कुछ समय से भारगो कैंप क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *