रायपुर : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है तथा एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम न करवट ले ली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। वहीं समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन भी जारी है। इससे प्रदेश में सुहावना मौसम बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश,गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने के आसार हैं। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश का दौर शुरू
