कोरबा : छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले के कोकरीचोली गांव में गुरुवार को घर के एक कमरे में पति-पत्नी और दो साल की बच्ची की लाश मिली। जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकरीचोली के निवासी रजक परिवार में पति-पत्नी और दो साल की बच्ची की घर में लाश मिली है। आज सुबह जैसे ही घटना की जानकारी गांव वालों को लगी तो फ़ौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी टीम के साथ जांच में जुट गए हैं।
पुलिस ने हालांकि हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का सूचना मिली थी कि जयराम रजक, पत्नी सुजाता रजक और उनकी दो साल की बच्ची की कल देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का दिख रहा है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।
कोरबा के एक घर में पति-पत्नी और बच्ची का शव मिला
