नई दिल्ली : शैक्षणिक सेवायें प्रदाता बायजूस ने अपने सेल्स मॉडल को पुश-आधारित से पुल-आधारित मॉडल में बदल दिया है जो ‘चूकने के डर’ के बजाय ‘सीखने के प्यार’ पर आधारित है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि अब मैनेजर सेल्स टीम के साथ एक कोच की तरह व्यवहार करेंगे, जो उन्हें अधिक सहायता करने और मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे न कि कॉल कोटा को सख्ती से लागू कराने पर केंद्रित होंगे।
सेल्स सहयोगियों को अपने तरीके से काम करने का लचीलापन मिलेगा और उनके द्वारा किए गए कॉल की संख्या पर नजर नहीं रखी जाएगी। बायजूस का कहना है कि अगर आप सिर्फ आधे घंटे काम करके भी नतीजे हासिल कर सकते हैं, तो कृपया ऐसा ही करें। यदि सिर्फ वीकेंड पर काम करना चाहते हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें केवल परिणाम लाने वाले दृष्टिकोण को ही प्रोत्साहित करना है।
बायजूस के संस्थापक बायजू रवीन्द्रन ने 1500 से अधिक सेल्स सहयोगियों और मैनेजरोें के साथ एक बैठक में कंपनी की सेल्स रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव की जानकारी दी। यह बदलाव सस्टेनेबल और स्केलेबल मॉडल पर जोर देता है, जो कंपनी के सेल्स वर्कफोर्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्वालिटी एजुकेशन को पहले से कहीं अधिक आसान बनाने पर केंद्रित है।
कंपनी ने कहा कि शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाने के रूप में बायजूस ने अपने प्रोडक्टों की कीमतों में अभूतपूर्व कमी की है। बायजूस लर्निंग ऐप की सालाना सब्सक्रिप्शन अब 12,000 रुपये (टैक्स सहित) के महत्वपूर्ण वार्षिक मूल्य पर उपलब्ध है, जबकि बायजूस क्लासेज और बायजूस ट्यूशन सेंटर (बीटीसी) की कीमतें क्रमशः 24,000 रुपये और 36,000 रुपये वार्षिक कर दिये गये हैं।
उसने कहा कि बायजूस ने सेल्स सहयोगियों के लिए भी एक ऑफर पेश किया है। अब वह जो भी सेल्स करेंगे, उसकी पूरी रकम अगले ही कार्य दिवस पर उनके खाते में आ जाएगी। मैनेजर को उसी बिक्री का 20 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। कंपनी का कहना है कि औसत सेल्स करने वाले की कमाई 40,000 रुपये प्रति महीना है। तो कुछ ही सेल्स करके वह न सिर्फ अपनी तनख्वाह निकाल सकते हैं बल्कि पिछले बकाया राशि को भी पूरा कर सकते हैं। इस नए तरीके से वह अपनी कुल लागत (सीटीसी) से कई गुना ज्यादा कमा सकते हैं। बिक्री पर कमीशन की बात करें तो, बकाया राशि चुकाने के बाद सेल्स करने वालों को अब बिक्री का 50 प्रतिशत मिलेगा, जबकि मैनेजरों को 10 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। बायजूस का कहना है कि ये ‘चार हफ्ते का प्रयोग’ हमेशा के लिए चलने वाला मॉडल बन सकता है। पहले हफ्ते में ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है, कुछ सेल्स करने वालों की कमाई सालाना 50 लाख के बराबर हो गई है। काउंसलिंग करना, न कि बेचना बायजूस के पास पहले से ही सीखने के लिए बहुत सारे लोग जुड़ चुके हैं, जिनकी गिनती 25 करोड़ को भी पार कर गई है।
