गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : दो मरे, 27 घायल

कन्नौज : बिहार से दिल्ली जा रही एक बस गुरुवार सुबह कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इस हादसे में दो बस यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि 27 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे से पहले एक्सप्रेस-वे पर मक्का लदा ट्रक पलट गया था जिसके बोरों पर चढ़ने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर की दूसरी साइड जाकर पलट गई। हादसा ठठिया थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 205 के नजदीक हुआ। यहां सुबह मक्का के बोरे लादकर जा रहा एक ट्रक पलट गया। जिस कारण बोरे सड़क पर फैल गए। पीछे से आ रही एक स्लीपर बस मक्का के बोरे पर चढ़ कर अनियंत्रित हो गए। फिर डिवाइडर की दूसरी साइड जाकर पलट गई।
इस हादसे में दो सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। बस में सवार 27 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *