अगरतला : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता दुर्गा प्रसन्ना देब पर की गयी गोलीबारी में कथित संलिप्तता के आरोप में झारखंड के पाकुड़ रेलवे स्टेशन से आकाश कर को हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि कुछ संदिग्धों 30 अप्रैल को अगरतला हवाईअड्डे क्षेत्र में ने श्री देब पर गोलीबारी की थी। पुलिस की एक टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर त्रिपुरा लाने के लिए पाकुड़ रवाना हुयी।
पुलिस के अनुसार, आकाश शहर के उषाबाजार इलाके में एक पेशेवर शूटर था और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) कार्य और भूमि सौदों में शामिल रहा है। श्री देब की हत्या के बाद से वह फरार था। त्रिपुरा पुलिस से आरपीएफ को जानकारी मिली कि आकाश कंचनजंगा एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि श्री देब हवाई अड्डे के पास एक क्लब चलाते थे और कथित तौर पर राज्य भाजपा के एक शक्तिशाली गुट के संरक्षण में माफिया गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब के लिए हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में एक बड़ी भूमिका निभाई और कथित तौर पर पार्टी नेताओं के एक समूह के लिए धन के स्रोत भी रहे हैं।
राज्य में करीब तीन ऐसे समूह हैं जो विभिन्न भाजपा समूहों के समर्थन से यहां समान प्रकार की गतिविधियां चलाते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आकाश उनके विरोधी समूह का था। चुनावों के दौरान कथित तौर पर श्री देब के समूह को बढ़ावा मिल गया और बाकी समूहों को दरकिनार कर दिया गया। श्री देब को मिला समर्थन ही उनकी हत्या का मुख्य कारण मन जा रहा है।
इस हत्या का मुख्य अपराधी राजू बर्मन फरार है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मामले के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। पुलिस ने इस मामले में एक युवती समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
भाजपा नेता की हत्या का संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
