गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के हिसार स्थित कार्यालय में तैनात सहायक सुरेंद्र सिंह को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के हिसार पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुये कार्रवाई की गयी है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें तथ्यों की जांच-पड़ताल करते हुये ब्यूरो की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिये योजना बनाई। आरोपी सुरेंद्र सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के दोस्त को भूखंड का री-अलॉटमेंट पत्र जारी करने के बदले में रिश्वत की मांग की गयी थी।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत इसकी जानकारी एसीबी के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *