गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गंदेरबल में होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आग की चपेट में

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में गुरुवार की देर रात एक होटल सह रेस्तरां और दो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गयी।
अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बीहामा गंदेरबल में तीन मंजिला ‘बिरयानी हट’ होटल और रेस्तरां में कल देर रात को आग लगने की सूचना मिली। आग ने तीन मंजिला शॉपिंग इमारत ‘ताज कॉम्प्लेक्स’ और राज्य वित्तीय निगम (एसएफसी) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालयों वाली दो मंजिला वाणिज्यिक इमारत को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।
आग की बढ़ती लपटों पर काबू पाने के लिये आसपास के अग्निशमन केंद्रों से दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना में 10 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *