गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 2.3 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस वर्ष मार्च में समाप्त तिमाही में 4886 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 4775 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 2.3 ्प्रतिशत अघिक है।
बैंक ने आज यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि इस तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 11793 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की 11525 करोड़ रुपये की शुद्ध ब्याज आय की तुलना में 2.3 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने कहा कि मार्च 2024 में समाप्त वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 17789 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के 14110 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 26.1 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह से इस वित्त वर्ष में उसकी शुद्ध ब्याज आय 44722 करोड़ रुपये रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 41355 करोड़ रुपये की तुलना में 8.14 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने कहा कि इस दौरान उसका सकल एनपीए 3.79 प्रतिशत की तुलना में घटकर 2.92 प्रतिशत पर और शुद्ध एनपीए भी 0.89 प्रतिशत की तुलना में कम होकर 0.68 प्रतिशत पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *