नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली में यौन प्रताड़ना की शिकायतें वापस लेने के लिए महिलाओं को डराने धमकाने के मामले को लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है और इस पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
महिला आयोग ने शुक्रवार को यहां बताया कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने संदेशखाली मामले को लेकर निर्वाचन आयोग काे पत्र लिखा है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बीच में ही संदेशखाली की महिलाओं पर अपनी शिकायतें वापस लेेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इन महिलाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
पत्र में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता संदेशखाली की महिलाओं को डरा धमका रहे हैं और शिकायतें वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। इससे महिलाओं के बीच दहशत हो गयी है। निर्वाचन आयोग को इस मामले को प्राथमिकता से देखना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि चुनावों के बीच महिलाओं पर शिकायतें वापस लेने के लिए दबाव नहीं बनाया जाए। निर्वाचन आयोग को संबंधित अधिकारियों को उचित आदेश भी जारी करने चाहिए।
संदेशखाली पर महिला आयोग का निर्वाचन आयोग काे पत्र
