गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रामगढ़ से ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

रामगढ़ : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड के रामगढ़ जिले में शराब समेत अन्य प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार छापामारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम ने आज यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक विमल कुमार को पतरातू क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया।

छापेमारी दल में शामिल पतरातू इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रजक, शिवा कच्छप, संतोष सिंह सदल बल के साथ पतरातू खैरा मांझी चौक के नजदीक छापामारी करने पहुंचे। जहां से कुछ दूरी पर प्रेम सिंह के बंद पड़े स्टोन क्रेशर के नजदीक संदेहास्पद स्थिति में तीन युवकों को देखा गया। युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने लगे।
श्री राम ने बताया कि इसी क्रम में पुलिस ने तीनों को पकड़ कर तलाशी ली। जिसमें पुलिस ने तीनों युवक के पास कुल 17.54 ग्राम ब्राउन शुगर एवं इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों में पीटीपीएस पंच मंदिर निवासी अमृतनाथ उपाध्याय 28 वर्ष, पीटीपीएस हनुमानगढ़ी निवासी राहुल गुरुंग 26 वर्ष व हरली बड़कागांव निवासी रोहित कुमार दांगी 22 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *