गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमृतसर में एक ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल ने राज्य के जिला अमृतसर के के गांव दाओके से एक ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ खुफिया इकाई की सूचना के आधार पर, बीएसएफ जवानों ने तुरंत संदिग्ध क्षेत्र में एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। खोज के दौरान अपराह्न लगभग 02:30 बजे अमृतसर जिले के गांव दाओके की सीमा सुरक्षा बाड़ के आगे एक खेत में एक ड्रोन बरामद हुआ। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *