गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूनियन बैंक का मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इस वर्ष मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में 3311 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2782 करोड़ रुपये की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने आज यहां जारी वित्तीय लेखोजोखा में कहा कि मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय 9437 करोड़ रुपये रही है जो वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही की 8251 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 2.93 प्रतिशत अधिक है।
बैंक ने मार्च 2024 में समाप्त वित्त वर्ष में 13648 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 8433 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष की 32765 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में 11.61 प्रतिशत बढ़कर 36570 करोड़ रुपये हो गयी। इस दौरान सकल एनपीए 277 आधार अंक सुधार कर 4.76 प्रतिशत पर और शुद्ध एनपीए 67 आधार अंक कम होकर 1.03 प्रतिशत पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *