गोण्डा : उत्तर प्रदेश के गोण्डा में गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह गोण्डा में रविवार को एक विशाल रैली करने जा रहे हैं। यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने शनिवार को कहा कि गोण्डा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने गृहमंत्री अमित शाह रविवार 12 मई को गोण्डा आयेंगे ।
श्री शाह गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा इलाके के नगर में स्थित शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में दोपहर करीब एक बजे विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के पक्ष में प्रचार कर जनता से वोट की अपील करेंगे l उन्होंने बताया कि श्री शाह के आगमन व सभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।
गोण्डा में होने जा रही है अमित शाह की विशाल रैली
