गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्रुखाबाद में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच है कांटे की टक्कर

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं सांसद मुकेश राजपूत और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य के बीच कांटे की टक्कर होगी। फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी 13 में को चौथे चरण के होने वाले चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी एवं सांसद मुकेश राजपूत व समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य व बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी क्रांति पांडे के अलावा भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा प्रत्याशी अमर सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी प्रत्याशी दिनेश, भारतीय जवान किसान पार्टी प्रत्याशी विद्याप्रकाश, भारतीय नागरिक पार्टी प्रत्याशी श्यामवीर सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी हरिनंदन सहित कुल 08 प्रत्याशियों के भाग्य को 17 लाख 13 हजार 583 मतदाता ईवीएम में बंद कर देंगे।
सूत्रों के अनुसार फर्रुखाबाद लोकसभा से वर्ष 1952 के चुनाव में कांग्रेस के पंडित मूलचंद दुबे 86024 मत पाकर के, सोशलिस्ट पार्टी के तेज नारायण को पराजित किया। 1957 के चुनाव में कांग्रेस से पंडित मूलचंद दुबे 96301 मत पाकर विजय हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के भारत सिंह राठौर को चुनाव हराया था। 1962 के चुनाव में कांग्रेस के पंडित मूलचंद दुबे 79621 मत पाकर पुनः चुनाव जीते और उनकी मृत्यु के बाद 1963 मे हुए उपचुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से प्रमुख समाजवादी डॉ राम मनोहर लोहिया फर्रुखाबाद से चुनाव जीते गये।
1967 के चुनाव में कांग्रेस के अवधेश चंद्र सिंह ने 99835 वोट पाकर जनसंध के प्रत्याशी दयाराम शाक्य को पराजित किया था। 1971 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अवधेश चंद सिंह 114077 मत पाकर पुनः चुनाव जीत गए,उन्होंने भारतीय क्रांतिदल के राजेंद्र सिंह यादव को हराया था।1977 के चुनाव में वी एल डी प्रत्याशी दयाराम शाक्य ने दो लाख 63 हजार 287 मत पाकर कांग्रेस के अवधेश चंद्र सिंह को पराजित किया था। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दयारामशाक्य ने 77541 मत पाकर विजयी हुए थे ।उन्होंने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिद्वंद्वी डॉ सियाराम गंगवार को पराजित किया था। वर्ष 1984 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी खुर्शीद आलम खा ने 236892 मत पाकर जीत हासिल कीऔर, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दयाराम शाक्य को हराया था।
वर्ष 1989 के चुनाव मे जनता दल के संतोष भारती चुनाव जीते उन्होंने कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को चुनाव हराया था। वर्ष 1991 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने 142842 मत पाकर चुनाव जीता और उन्होंने जनता पार्टी के अनवर मोहम्मद खा को हराया था। 1996 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सच्चिदानंद साक्षी ने 229906 मत पाकर सपा प्रत्याशी अनवर मोहम्मद खा को पराजित किया था। 1998 के चुनाव में भाजपा के सच्चिदानंद साक्षी 224636 मत पाकर, सपा के अरविंद प्रताप सिंह को पराजित किया था। 1999 के चुनाव में सपा प्रत्याशी चंद्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू ने 222984 मत पाकर ,भाजपा के रामबक्श वर्मा को पराजित किया था। 2004 के चुनाव में सपा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नूबाबू 176129 मत पाकर चुनाव जीत गए। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती लुइस खुर्शीद को 2745 वोटो से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *