गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ : छात्रा के साथ दुष्कर्म

गौरेला : छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बताया जाता है कि सारबहरा इलाके में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा जब स्कूल में पढ़ रही थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। आरोप है कि शिक्षक तभी से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। अब पीड़िता बालिग हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *