गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया जबकि कुछ अन्य घायल हो गये। यह मुठभेड़ नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में हुआ है। अपराह्न एक बजे भैसा मुंडा के जंगल में मैनपुर नुआपाड़ा संयुक्त डिवीजन के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद धमतरी और गरियाबंद जिले की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली।
इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने डीआरजी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की जिसमें नक्सली मारा गया। मारे गये नक्सली की पहचान वासु के रुप में की गई है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं लेकिन उन्हें उनके सहयोगी अपने साथ ले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *