इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को सुरक्षा बलाें और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच सैनिकों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि मुठभेड़ स्थानीय समयानुसार सुबह पूर्वाह्न 8:30 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में बम निरोधक दल को ले जा रहे एक सैन्य वाहन शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण की चपेट में आ गया।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद वाहन पर घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायीं और मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो सैनिक और दो आतंकवादी घायल भी हुए हैं, जबकि घटना के बाद से एक सैनिक लापता है। हमलावरों की पहचान नहीं हुई है।
पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में पांच सैनिक मारे गए
