गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांबा में दो अपराधी गिरफ्तार, पीएसए के तहत मामला दर्ज

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पुलिस ने शनिवार को दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर एक गैंगस्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि जिले में आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गटरू गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से एक की पहचान गिरोह के मुखिया सुमित जंडियाल उर्फ गटारू के रूप में भी की गई और उस पर जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया।
गैंगस्टर सुमित और गटारू गिरोह के सदस्य सौरव गुप्ता दोनों सांबा जिला के विजयपुर निवासी ओम प्रकाश के पुत्र हैं और इनके खिलाफ संगठित तरीके से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस गिरोह के कारण सार्वजनिक शांति और व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। गैंगस्टर गटारू जिले में अपने भाई सौरव तथा अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गटारू गिरोह का संचालन कर रहा है। यह गिरोह विभिन्न आपराधिक गतिविधियों और गिरोह संघर्षों में शामिल है, जिसमें हत्या का प्रयास, डकैती, शांति भंग करना, जबरन वसूली, धोखाधड़ी और जमीन पर कब्जा करने जैसे अपराध शामिल है
इन दोनों अपराधियों के खिलाफ सांबा जिला और जम्मू के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “आपराधिक गतिविधियों में उनकी बार-बार संलिप्तता के बाद सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की ओर से तैयार किए गए विस्तृत दस्तावेजों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट सांबा द्वारा हिरासत के आदेश जारी किए गए थे। वहीं, विजयपुर थाना के प्रभारी ने इनके खिलाफ वारंट निष्पादित किए जिसके कारण आरोपियों को जिला जेल कठुआ में कैद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *