गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूरे देश में चल रही है इंडिया गठबंधन की लहर

नई दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वे देश में जहां भी जा रहे हैं हर जगह विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है और अब यह साफ हो गया है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर हो जाएंगे।
कांग्रेस नेताओं ने आज यहां कहा कि वे देश के जिस हिस्से में भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं और जिन लोगों से मिल रहे हैं, सब श्री मोदी सरकार से परेशान हैं। हर जगह स्पष्ट तौर पर इंडिया गठबंधन ही नजर आ रहा है और स्थिति अब साफ हो गई है कि गठबंधन सरकार बना रहा है।
श्री खड़गे ने कहा,”मैं जिस-जिस राज्यों में गया हूँ, यही देख रहा हूँ कि इस बार वहाँ लोग इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए और मोदी सरकार की सत्ता से विदाई के लिए आतुर हैं।” श्री गांधी ने कहा,”महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा हो या बिहार, हर तरफ इंडिया समूह की आंधी चल रही है। मैं फिर कहता हूं चार जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहने वाले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *