गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में चौथे चरण के लिये प्रचार अभियान समाप्त

मुंबई : महाराष्ट्र के उत्तरी व पश्चीमी तथा मराठवाड़ा क्षेत्र के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। निर्वाचन क्षेत्र पुणे, शिरूर, मावल, अहमदनगर, शिरिडी, नंदुरबार, जलगांव, रिवर, बीड, औरंगाबाद और जालना में मतदान होने वाले हैं। कुल 298 उम्मीदवार मैदान में हैं और चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को 2.28 करोड़ से अधिक मतदाता 23,284 मतदान केंद्रों पर उनके भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य की 24 सीटों पर तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को चुनाव हो चुके हैं।
चौथे चरण में पंकजा मुंडे (भाजपा -बीड), रावसाहेब दानवे (भाजपा-जालना), इमिताज जलील (एआईएमआईएम-औरंगाबाद), संदीपन भुमरे (शिंदे सेना-औरंगाबाद) चौथे चरण के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा, रक्षा खडसे (भाजपा -रावेर) डॉ. अमोल कोल्हे (राकांपा-सपा-शिरूर), अदलराव पाटिल (राकांपा-शिरूर), श्रीरंग बारणे (शिंदे सेना-मावल), सुजय विखे-पाटिल (भाजपा-अहमदनगर),नीलेश लंके (राकांपा-सपा-अहमदनगर), हीना गावित (भाजपा-नंदुरबार), रवींद्र डांगेकर (कांग्रेस-पुणे), और मुरलीधर माहोल (भाजपा-पुणे) मैदान में हैं।
मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाली महायुति और इंडिया समूह के नेतृत्व वाले महा विकास अगाडी के बीच देखा जाएगा। इसके अलावा विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक एवं प्रमुख नेता जैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नवनीत राणा कौर, प्रियंका गांधी, शरद पवार, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार सहित पार्टी के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में मतदाताओं को लुभाने के लिए शाम छह बजे तक चुनावी रैलियों और रोड शो को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *