गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पांच नाबालिगों ने युवक की हत्या

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में दुर्ग के कोतवाली थाना अंतर्गत महमरा गांव में कल देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना पुलिस काे गयी। घटना के बाद गांव के लोगों ने युवक को लहू लुहान हालत में दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ओम प्रकाश (20) उर्फ निखिल पटेल पुत्र स्व. लेखराम पटेल मोहलई गांव का रहने वाला था और पेशे से सेंटरिंग मिस्त्री था। पीड़ित की हत्या में शामिल पांचां नाबालिग पंचशील नगर दुर्ग के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनकी ओम प्रकाश से पुरानी रंजिश थी। रविवार को पांचों आरोपी ओमप्रकाश के दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।

वहां शराब के नशे में उन्होंने ओम प्रकाश को पुराना झगड़ा खत्म करने के मुद्दे पर बुलाया। रात 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचों आरोपी शादी स्थल से 100 मीटर की दूर स्थित चौक पर पहुंचे। एक नाबालिग लड़के ने चाकू निकाला और ओमप्रकाश के गले में भोंक दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *