गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नकाबपोश बदमाशों ने पर्ची थमाकर रंगदारी मांगी

अलवर : राजस्थान के अलवर शहर में नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक होटल पर पर्ची थमाकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यपारी को थमाई पर्ची में लिखा, अभी तो ट्रेलर था, एक करोड़ चाहिए नहीं तो अगली गोली माथे में लगेगी। शहर के जेल सर्किल के पास बीती रात दस बजे साई लीला रेस्टोरेंट पर दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। उसके बाद रेस्टोरेंट के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारियो को रंगदारी की पर्ची थमाई और दोनो बदमाश फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप बच गया। शहर में नाकेबंदी की गई। शहर से बाहर जाने वाले एवं शहर की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर देर रात तक वाहनों की जांच पड़ताल की गई। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया की रात्रि करीब 10 बजे साईं लीला रेस्टोरेंट पर दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर रंगदारी की पर्ची फेक एक करोड रुपए की डिमांड की। इस दौरान दोनों बदमाश नकाब पहने हुए थे। नाकेबंदी कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
शहर में पर्ची देकर रंगदारी की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी अक्टूबर 2023 में टेल्को सर्किल पर ओल्ड राव होटल पर जोगी हुए मनजीत नेहरा गैंग के तीन बदमाशों ने 50 लाख रुपए की पर्ची दी थी और वहां से भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में नवीन, मोनू और गोपाल को गिरफ्तार किया था। इससे पहले भी तिजारा फाटक के समीप दूध मिष्ठान भंडार पर भी फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें भी पर्ची थमाकर रंगदारी मांगी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *