गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चुनाव आयोग ने बंगाल में पीठासीन अधिकारी को हटाया

कोलकाता : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में बीरभूम संसदीयभा क्षेत्र के इलमबाजार मतदान केंद्र-25 के पीठासीन अधिकारी को हटा दिया और उनके स्थान पर एक नये अधिकारी को नियुक्त किया। ईसीआई ने यह कार्रवाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लाइव मॉनिटरिंग के बाद की , जिसमें एक व्यक्ति को बूथ से बाहर आते और अंदर जाते दिखाया गया। पीठासीन अधिकारी को सचेत करने के बावजूद उन्होंने उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।
इस बीच अंडाल में पुलिस ने ईसीआई की अनुमति के बावजूद भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को पांडवेश्वर जाने से रोक दिया। आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया ने हस्तक्षेप किया , लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। पुलिस ने कहा कि केवल क्षेत्र के मतदाता ही आवाजाही कर सकते हैं, लेकिन श्री तिवारी ने कहा कि वह आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के सभी सात क्षेत्रों में जाने के लिए अधिकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *