गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिया कुमारी ने रक्त दान शिविर में लिया भाग

जयपुर : दिया कुमारी ने जयपुर बम ब्लास्ट की सोलहवीं बरसी के मौके पर सोमवार को यहां आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। श्रीमती दिया कुमारी इस अवसर पर महक-दिया मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में शरीक हुई। इस मौके श्रीमती दिया कुमारी ने ईश्वर से जयपुर बम ब्लास्ट में दि पैलेस स्कूल की छात्रा महक और उसकी बहन दिया सहित जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं इन सभी के परिवार के साथ हैं।
उल्लेखनीय है कि 13 मई 2008 को हुए बम धमाके में इन दोनों मासूम बहनों सहित कई लोगों की जान गई थी। इनकी याद में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *