राजगढ़ : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी में आज सुबह सेना के एक ट्रक और बस के बीच जोरदार भिडंत में दो लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के पीलूखेडी में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर सुबह सेना का एक ट्रक और बस के बीच जबर्दस्त भिडंत हो गयी। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गयी है और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया है।
