गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और सर्विसेज समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 111.66 अंक की तेजी के साथ 72,776.13 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 48.85 अंक की बढ़त लेकर 22,104.05 अंक पर बंद हुआ। हालांकि मझौली और छोटी कंपनियों में घटबढ़ रही। इससे बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत चढ़कर 41,177.19 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.23 प्रतिशत टूटकर 45,293.08 अंक रह गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4087 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1777 में लिवाली जबकि 2180 में बिकवाली हुई वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 हरे जबकि शेष 21 लाल निशान पर बंद हुई। बीएसई में 13 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.79, एफएमसीजी 0.07, वित्तीय सेवाएं 0.46, हेल्थकेयर 1.15, इंडस्ट्रियल्स 1.03, आईटी 0.26, बैंकिंग 0.65, कैपिटल गुड्स 1.34, धातु 0.49, पावर 0.88, रियल्टी 1.32, टेक 0.02 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.41 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.05 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.80 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.20, जापान का निक्केई 0.13 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.21 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *