गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार जून को चौंकाने वाले परिणाम आएंगे

अमेठी : लोकसभा चुनाव में इंडिया समूह की जीत का दावा करते हुये राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अमेठी लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि चार जून को होने वाली मतगणना में अप्रत्याशित परिणाम आयेंगे।
अमेठी-गौरीगंज के कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के विधान सभा व ब्लॉक स्तरीय प्रभारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि जनता देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और चार जून को अप्रत्याशित परिणाम आने वाले हैं।
उन्होंने इस लोकसभा चुनाव को लोकतंत्र व संविधान को बचाने वाला गंभीर चुनाव बताते हुए कहा कि जनता का मोह प्रधानमंत्री मोदी से ख़त्म हो गया है और वे भ्रम व भावनाओं से ऊपर उठ कर भविष्य की तश्वीर सामने रख कर मतदान करने का मन बना चुके हैं।
श्री गहलोत ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि उतर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समन्वय व एक जुटता से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस व राहुल गांधी की गारंटियों को खुशहाल भारत के नव निर्माण का संकल्प बताते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही बेरोज़गारी मिटाने व किसान मज़दूर को उनका हक़ देने का साथ विकास की योजनाओं को नये सिरे से गति प्रदान की जायेगी।
कांग्रेस नेता ने 41 साल पहले पूर्व प्रधानमत्री राजीव गांधी के पहले चुनाव से अमेठी से गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेठी में आज जो भी विकास दिख रहा है वो गांधी परिवार की ही देन है। श्री गहलोत ने आज अमेठी हैलीपैड पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से चुनाव संबंधित आवश्यक चर्चा की एवं अमेठी की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *