गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ईपीएफओ ने निपटाये 4.45 करोड़ दावे

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान लगभग 4.45 करोड़ दावों का निपटारा किया, जिनमें से 60 प्रतिशत से अधिक (2.84 करोड़) दावे अग्रिम दावे थे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि वित्त वर्ष के दौरान निपटाए गए कुल अग्रिम दावों में से, लगभग 89.52 लाख दावों का निपटान ऑटो-मोड का उपयोग करके किया गया। ईपीएफओ ने शिक्षा, विवाह और आवास के लिए ऑटो दावा निपटान की शुरुआत की है।
ईपीएफओ ने एक “ऑटो क्लेम सॉल्यूशन” पेश किया है जहां दावा बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के आईटी सिस्टम से स्वचालित रूप से निपटाया जाता है। इससे अग्रिम दावा निपटान का समय 10 दिन से घटकर 3-4 दिन हो गया है। इसके अलावा जो दावे सिस्टम द्वारा मान्य नहीं हैं, उन्हें वापस या अस्वीकार नहीं किया जाता है, बल्कि उन्हें दूसरे स्तर की जांच और अनुमोदन के लिए भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *