गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतंकवादी मामले की जांच के लिए एसआईए ने छापेमारी की

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की प्रांतीय जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकवादी मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की हत्या की जांच के मामले के लिये की गयी थी, जिसे पिछले महीने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। बिजबेहरा पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया था और बाद में इसे आगे की जांच के लिए एसआईए कश्मीर में स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि छापेमारी दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *