गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कर्नाटक सरकार ने राजनीतिक अस्थिरता के खतरे को खारिज किया

बेंगलुरू : सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को ऑपरेशन कमल के परिप्रेक्ष्य में किसी प्रकार की राजनीतिक अस्थिरता के खतरे को खारिज करते हुए अपनी सरकार की स्थिरता पर जोर दिया।
श्री सिद्दारमैया ने शांतिनगर में विधानपरिषद चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा , “ऑपरेशन लोट्स के जरिए किसी भी हालत में हमारी सरकार को अस्थिर नहीं किया जा सकता।” उन्होंने पूर्व में किये गये इसी तरह के प्रयासों की निरर्थकता का उल्लेख किया और पार्टी विधायकों की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
इस मौके पर श्री शिवकुमार ने महाराष्ट्र सरकार के भविष्य की स्थिरता पर संदेह व्यक्त किया। महाराष्ट्र में विधायकों के बीच बदलती निष्ठाओं को देखते हुए उन्होंने कहा , “यह अनिश्चित है कि महाराष्ट्र सरकार टिकेगी या नहीं। वहां विधायक अपनी स्थिति बदल रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना के विधायक वापस लौट रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सरकार गिर जायेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *