कोझिकोड : केरल के कोझिकोड में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में एम्बुलेंस में आग लगने से मरीज की जलकर मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। रिपोर्ट के अनुसार आज तड़के तीन बजे एम्बुलेंस के बिजली के खंभे से टकराने से उसमें आग लग गयी जिससे एक महिला मरीज की जलकर मौत हो गयी। उसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता थी इसलिए उसे उलियारी के मालाबार मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सुलोचना को एस्टर एमआईएमएस अस्पताल ले जाया जा रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार चालाक ने नियंत्रण खो दिया जिससे एम्बुलेंस बिजली के खंभे से टकरा गयी और फिर पास की एक इमारत में जा घुसी। इस हादसे में एम्बुलेंस में आग लग गयी। एम्बुलेंस में एक डॉक्टर और दो नर्स सहित कुल सात लोग सवार थे।
मृतक की पहचान नदापुरम की सुलोचना (57) के रूप में हुई। इस दुर्घटना में उसके पति चंद्रन को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को शहर के एक निजी अस्पतालमें भर्ती कराया गया है। टक्कर के कारण एम्बुलेंस में सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े, लेकिन मरीज सुलोचना जलती हुई एम्बुलेंस में फंस गयी। पुलिस ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन बल के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
एम्बुलेंस में आग लगने से मरीज की जलकर मौत, तीन घायल
