गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टैंकर के चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के हाथीनाला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक टैंकर की टक्कर से बाईक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक बाईक पर सवार तीनों युवक चोपन से म्योरपूर जा रहे थे कि रेणूकोट की तरफ से आ रही एक टैंकर ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज थी मोटरसाइकिल की परखच्चे उड गये।
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुलेन्दर कुमार (24),राकेश कुमार (23) और इंद्र कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक चोपन थाना अन्तर्गत गुरमुरा गांव से एक शादी में शामिल होकर मंगलवार की दोपहर अपने घर लौट रहे थे।
इस सन्दर्भ में हाथीनाला थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि टैंकर से हुए दुर्घटना में तीन युवको की मौत हो गई साथ ही घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को पुलिस कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *