सूरत : गुजरात में सूरत शहर में दो अलग अलग क्षेत्रों में दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर चौक बाजार क्षेत्र में नेहरू नगर झोपड़ पट्टी के निकट ज्योति क्लीनिक पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां से बिना डिग्री के मरीजों का एलोपैथिक दवा से इलाज कर रहे रिवरव्यू सोसायटी निवासी स्वप्न ग. सरकार (43) को पकड़ लिया गया। मौके से 4,974 रुपये कीमत की एलोपैथिक दवायें तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया।
इसी तरह कतार गाम क्षेत्र में जनता नगर स्थित संजीवनी क्लीनिक पर छापेमारी करके जनतानगर निवासी नन्हेलाल अ.पटेल (50) को मेडिकल प्रेक्टिस करते हुए पकड़ लिया गया। वह भी बिना डिग्री के एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज करता था। मौके से 1650 रुपये नकद सहित कुल 7587 रुपये का सामान जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूरत में दो फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
