गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोहकमपुरा के आप अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

अमृतसर : पंजाब में मोहकमपुरा, अमृतसर के आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष सरबजीत सिंह छब्बा अपने साथियों के साथ मंगलवार को आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये जिससे कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला के चुनाव अभियान को भारी बढ़ावा मिला।
श्री छब्बा ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दूसरा रूप है, जिसकी नीतियां उन्हें रास नहीं आतीं। दूसरा, कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जिसके प्रभाव के कारण वह कांग्रेस में शामिल हुये।
श्री औजला ने उनका स्वागत करते हुये कहा कि विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा, वहीं जो राजनीति भाजपा और आप करती है, वैसी नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दृष्टिकोण हर वर्ग के लिये फायदेमंद होगा, वहीं अमृतसर के चौतरफा विकास के लिये वह पहले भी प्रयासरत थे, और आगे भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब धर्मों का सम्मान करती है, और धर्म की राजनीति पर विश्वास नहीं रखती। उन्होंने नये आये सदस्यों का स्वागत करते हुये कहा कि उनके आने से पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ेगा और वे भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *