नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल में एक नवविवाहिता के साथ घरेलू हिंसा और पुलिस की निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य पुलिस को नोटिस जारी किया है और तीन दिन भीतर जवाब मांगा है।
महिला आयोग ने बुधवार को यहां बताया कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस संबंध में मीडिया में आये समाचारों को देखकर स्वत: संज्ञान लिया है। मीडिया के अनुसार केरल के पारावुर में एक नवविवाहित के साथ उसके पति ने हिंसा की है जिससे उसे गंभीर चोटें आयी है। नवविवाहिता का आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत पर निष्क्रिय बनी रही।
श्रीमती शर्मा ने केरल पुलिस से इस मामले में शीघ्र जांच और इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने में विफल रहने वाले पुलिस अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा पीड़िता को निशल्क उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि केरल पुलिस को इस संबंध में अपनी कार्रवाई रिपाेर्ट तीन दिन में आयोग को भेज देनी चाहिए।
महिला आयोग ने केरल पुलिस को भेजा नोटिस
