दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह में एक ग्रामीण बैंक में हुई लूट के मामले में पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्यालय की ओर दी गई जानकारी के अनुसार थाना मगरोन के अंतर्गत फतेहपुर के मध्यांचल ग्रामीण बैंक में कल हुई 41 लाख रुपये से अधिक की लूट के मामले में बैंक के संदेह वाहक रोहित विश्वकर्मा, दुर्गेश काछी, देवी काछी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों से लूट की रकम भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस की छानबीन में रोहित ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर बहुत कर्ज था, जिसको चुकाने के लिये उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। वह इस फिराक में था कि अधिक से अधिक रकम निकाली जा सके। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे आई चोट भी स्वयं द्वारा कारित की गई है।
बैंक में लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
