गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनाली के होटल में युवती की हत्या

शव को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन नगरी मनाली के होटल से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने युवती की हत्या कर शव को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया है।
पुलिस के अनुसार युवक और युवती मनाली घूमने आए थे। इस बीच युवक ने होटल के कमरे में युवती की हत्या कर दी और शव को बैग में पैक कर ठिकाने लगा दिया। हत्या का खुलासा तब हुआ जब युवक ने आज वॉल्वो बस में वापस जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। होटल स्टाफ से शव वाले बैग को गाड़ी में रखवाने को कहा। बैग भारी होने के चलते होटल स्टाफ को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को बुलाया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की चैकिंग करने पर युवती का शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मृत युवती शीतल महाराष्ट्र की रहने वाली है और घटना को अंजाम देने वाला युवक विनोद हरियाणा का रहने वाला है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने युवती की हत्या किन कारणों से की है इसकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले पतलीकूहल के माहिली में भी एक महिला ने रॉड से अपने पति की हत्या की थी। जिसके कारण चार दिनों में पर्यटन क्षेत्र मनाली में हत्या की यह दूसरी घटना है। ऐसे में क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *