गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत जोड़ो यात्रा से सीख लेकर की गरीबों की मदद

लखनऊ : डी के शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते महंगाई और बेरोजगारी ने आज सुरसा का रुप ले लिया है जिससे निपटने के लिये उनकी सरकार कर्नाटक में हर माह दस किलो अनाज गरीब परिवारों को दे रही है।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिन लोगों से राहुल गांधी मिले उन्होंने देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई ,देश में पनप रही नफरत बताया। किसानों ने अपनी दुर्दशा बताई। उस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही हमने मन बना लिया था कि हमें देश की जनता की मदद करनी है।
इसीलिये कर्नाटक सरकार एक करोड़ 20 लाख महिलाओं को 2000 रुपया प्रति महीना गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत दे रही है, एक करोड़ 50 लाख परिवारों को हम 200 यूनिट फ्री बिजली गृह ज्योति योजना के तहत दे रहे हैं। प्रदेश के बेरोजगारों को 3000 रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। हमने शक्ति योजना का वादा किया था जिसमें हम पूरे प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा उपलब्ध करा रहे हैं।
उन्होने कहा “ प्रियंका गांधी ने हमसे और सिद्धारमैया जी से कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी गरीबों से किसानों से युवाओं से झूठे वादे कर रही है जिससे लोगों में राजनीतिक दलों के प्रति उदासीनता पनप रही है और उन्होंने मुझे और सिद्धारमैया जी से कर्नाटक की जनता के हित में गारंटी देने का वादा लिया और हमसे उस गारंटी पर साइन करवाया।”
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान हमने उस हस्ताक्षर किए हुए गारंटी कार्ड को घर-घर में बांटने का काम किया और हमने जनता से वादा किया कि हम सौगंध खाते हैं कि हम जो वादे इस गारंटी कार्ड में आपसे कर रहे हैं उन्हें पूरा करके दिखाएंगे और हमें आपको बताते हुए बहुत प्रसन्नता और संतुष्टि है कि आज लगभग 1 साल कर्नाटक सरकार को हो गया है और हमने लगभग सभी गारंटियों को पूरा कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *