गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोनिया और प्रियंका राहुल के लिये मांगेंगी वोट

रायबरेली : सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के लिये वोट की अपील करेंगे। पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार शाम तीन बजे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधंन की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायना इंटर नेशनल स्कूल में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संयुक्त रूप से सम्बोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय के अलावा कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। इससे पहले श्री गांधी दोपहर पौने एक बजे अमेठी में नंद महर धाम में दर्शन करेंगे और बाद में जामो ब्लाक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अमेठी लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *