गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा नफरत की राजनीति करती है

प्रयागराज : दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों के बीच नफरत पैदा कर अपनी राजनीति की रोटी सेंकती है। श्री सिंह गुरूवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के सिविल लाइंस आवास पर पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा लोगों के बीच प्रेम की जगह अलगाववाद की राजनीति कर रही है। भाजपा हमेशा से नफरत की राजनीति की है। लोगों को मुख्य मुद्दों से भटका रही है। भाजपा ‘दबाव की नीति’ अपना रही है। यह सरकार लोगों को अपनी आवाज उठाने नहीं देना चाहती। संविधान हमें अभिव्यक्ति का अधिकार देता है और सरकार उस अधिकार को दबा रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठ बोलने वाला बताया। उन्होंने एक दशक में इतना अधिक झूइ बोला है कि उसे गिन पाना मुश्किल है। इस झूठ के खिलाफ जन आक्रोश पनप चुका है। बिहार और उत्तर प्रदेश में क्रांति की चिंगारी फूट चुकी है। जो लोग कल तक चुप बैठते थे, अब मुखर हो रहे हैं। इस बार बदलाव तय है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम और चुव आयोग को लेकर कहा भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इतने जन आक्रोश के बाद भी अगर भाजपा जीतती है तो यह निश्चित रूप से ईवीएम मशीन में खेल करने से संभव है। इस दिशा में विपक्षी दलों के सवाल उठाने पर उच्चतम न्यायालय के आदेश पर ईवीए का सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) ट्रेजरी मे ंरखा गया है। श्री सिंह यहां इलाहाबाद लोकस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उज्ज्वल रमण सिंह, मुकुंद तिवारी, अरूण तिवारी, सुरेश यादव, हसीब अहमद आदि नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *